नगर निगम में कर्मचारियों का हंगामा, पूरे शहर में कूड़ा उठाने का काम बंद किया

लखनऊ, लखनऊ नगर निगम मुख्यालय पर सफाई कर्मियों ने हंगामा किया। कर्मचारी पिछले तीन दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को निगम कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। सफाई कर्मचारी नगर निगम की तरफ से सफाई का टेंडर हैदराबाद की निजी कंपनी ‘रामकी’ को देने के विरोध में एकजुट हैं।

शहर के सभी आठ जोन में कूड़ा उठाना और सफाई का काम बंद कर दिया है। राजधानी में सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम ने बड़ा बदलाव किया है, लेकिन इस बदलाव के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम के सभी जोन के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी, जिससे कई इलाकों में कूड़ा जमा हो गया। उत्तर प्रदेश कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राहुल वाल्मीकि ने कहा नगर निगम ने ‘रामकी कंपनी को टेण्डर दिया है। कंपनी को सफाई कार्य का कोई अनुभव नहीं है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। नई व्यवस्था से सफाई कर्मचारियों और आम लोगों को समस्या होगी।

Back to top button