पांच जोन में सफाईकर्मियों की हड़ताल, गंदगी से पटे वार्ड और सड़कें
लखनऊ,राजधानी में सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाते हुए पुराने सफाई ठेकेदारों को हटाकर हैदराबाद की कंपनी ‘रामकी’ को काम सौंप दिया है। लेकिन इस बदलाव के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को नगर निगम के जोन 3, 6 और 7 के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी, जिससे कई इलाकों में कूड़ा जमा हो गया। मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने शहर के पांच जोनों में सफाई व्यवस्था संभालने जा रही कंपनी रामकी (चेन्नई एमएसडब्ल्यू प्रा. लि.) को रविवार को अवॉर्ड लेटर सौंपा। कंपनी जोन 1, 3, 4, 6 और 7 में काम करेगी।
लेकिन जैसे ही इस फैसले की जानकारी कर्मचारियों को हुई, उन्होंने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। जोन 7 के कई वार्डों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की तस्वीरें सामने आई है। नगर निगम के मुताबिक, कुछ दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे, लेकिन तब तक लखनऊ के कई इलाकों में गंदगी का अंबार लग सकता है।