AAP विधायक महेंद्र गोयल पर चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला, सामने आया वीडियो

दिल्ली चुनाव 2025 का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है और हर पार्टी अपना पूरा जोर लगाए हुए है। ऐसे ही चुनाव प्रचार के लिए आप विधायक व प्रत्याशी महेंद्र गोयल रिठाला के सेक्टर-11 गए थे, जहां उन पर आज हमला हो गया।

महेंद्र गोयल की टीम ने उनके ही एक्स अकाउंट से उन पर हुए हमले का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में झड़प देखी जा सकती है। कहा जा रहा है कि हमले के बाद महेंद्र गोयल बेहोश हो गए थे।

महेंद्र गोयल पर हुए हमले की दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी निंदा की है। उन्होंने इसे भाजपा की बौखलाहट बताया है।

Back to top button