शांति और प्रेम का संदेश देता है ईसा मसीह का जन्मदिन: जयवीर

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह क्रिसमस दिवस पर प्रदेशवासियों खासतौर से ईसाई भाई बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रभु ईसा मसीह का जन्म 25 दिसम्बर को हुआ था। इस उपलक्ष्य में ईसाई समुदाय के लोग पूरी दुनिया में क्रिसमस दिवस मनाते हैं।

क्रिसमस दिवस की पूर्व संध्या पर जारी एक संदेश में पर्यटन मंत्री ने कहा है कि पवित्र बाइबिल के अनुसार ऐसा माना जाता है कि प्रभु ईसा मसीह का जन्म मानवता को पापों से मुक्ति दिलाने, दया, प्रेम और शांति का संदेश देेने के लिए हुआ था।

क्रिसमस दिवस पर क्रिसमस-ट्री सजाने की परम्परा है, जो इसे खास बनाती है। यह परम्परा मानव जीवन में आशा और आनंद का संचार करती है। क्रिसमस का पर्व शांति का संदेश लेकर आता है। उन्होंने इस पर्व को पूरी मान्यता एवं पवित्रता के साथ मनाये जाने की अपील की है।

Back to top button