दिल्ली से सऊदी अरब जा रही इंडिगो फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, जाने वजह…

दिल्ली से सऊदी अरब के जेद्दा जा रही इंडिगो की फ्लाइट को कराची एयरपोर्ट पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद कराची के जिन्ना एयरपोर्ट से इस संबंध में मदद मांगी गई। इसके बाद पाकिस्तान की सीएए मेडिकल टीम ने फ्लाइट को सहायता देने पर सहमत हुई।

जियो न्यूज के मुताबिक, यात्री 55 वर्षीय भारतीय शख्स था। सूत्र ने कहा, “जब यात्री को ऑक्सीजन देने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो इंडियन एयरलाइंस के पायलट ने कराची हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क किया।” उन्होंने कहा, “हवाई यातायात नियंत्रण ने मानवीय आधार पर इंडिगो विमान को कराची में उतरने की अनुमति दी, जहां यात्री को आपातकालीन उपचार प्रदान करने के लिए एक मेडिकल टीम विमान में भेजी गई।”

फ्लाइट वापस दिल्ली लौट आई

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि समस्या सुलझने के बाद फ्लाइट कराची से रवाना हुई और जेद्दा जाने के बजाय नई दिल्ली लौट आई।

Back to top button