पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुई जारी, जाने आपके शहर में क्या रेट…

देश की मुख्य तेल कंपनियों ने 13 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिया है। वर्ष 2017 से रोजाना सुबह 6 बजे तेल के दाम अपडेट होते हैं। देश के सभी शहरों में इनके दाम अलग होते हैं। ऐसे में गाड़ीचालक को हमेशा लटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही तेल भरवाना चाहिए। अगर गाड़ीचालक किसी दूसरे शहर जा रहा है तो उसे चेक कर लेना चाहिए कि किस शहर में तेल का भाव कम है। 

आपको बता दें कि मार्च 2024 में आखिरी बार तेल की कीमतों में कटौती किया गया था।  आइए, इंडियन ऑयल की वेबसाइट (IOCL)  के अनुसार 13 दिसंबर 2024 को तेल के दाम क्या है।  

मेट्रोसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

नोएडा समेत बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीट

कैसे चेक करें लेटेस्ट रेट

अब सवाल आता है कि ऑयल के लेटेस्ट प्राइस कहां चेक करें। गाड़ीचालक के पास लेटेस्ट रेट चेक करने के कई ऑप्शन हैं। वह तेल कंपनियों की वेबसाइट और ऐप्स से ताजा कीमत जान सकते हैं। इसके अलावा RSP स्पेस पेट्रोल पंप का डीलर कोड टाइप करके 92249 92249 पर मैसेज भेजकर भी लेटेस्ट प्राइस चेक कर सकते हैं। 

Back to top button