बेटी दुआ संग बेंगलुरु से मुंबई आईं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट पर लाडली को सीने से लगाए दिखीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीते कई समय अपनी बेटी दुआ संग बैंगलुरु में थी। दीपिका ने अपने मायके में बेटी संग खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। इतना ही नहीं दीपिका हाल ही में बेंगलुरु में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में नजर आईं थीं। वहीं अब कुछ दिन अपने पेरेंट्स के घर रहने के बाद दीपिका बेटी संग मुंबई वापस आ गई हैं। दीपिका और दुआ को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दुआ को गोद में लिए हुए दीपिका की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

दीपिका के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। उन्होंने दुआ को गोद में ऐसे लिया हुआ था कि उनका चेहरा नहीं दिख रहा था।बेटी को गोद में लेकर आईं दीपिका सीधे आकर अपनी कार में बैठ गईं। उन्होंने पैपराजी को पोज नहीं दिए। दिलजीत के कॉन्सर्ट में एंजॉय करते हुए दीपिका की वीडियो सामने आईं थीं। उसके बाद दिलजीत ने उन्हें स्टेज पर भी बुलाया था। इतना ही नहीं उन्होंने दीपिका के मेकअप ब्रांड का प्रमोशन भी किया था।

Back to top button