21 नवंबर 2025 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

मेष राशि:- आज का दिन मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। मानसिक तनाव महसूस करेंगे। शारीरिक परेशानी भी रहेगी। आज किसी काम में मन नहीं लगेगा। बिजनेस के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। आज कोई नया काम शुरू न करें।

वृषभ राशि:- आज यात्रा के योग हैं। घर से बाहर रहते समय अपनी सेहत का ख्याल रखें। काम की अधिकता का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। बिजनेस में हानि उठाना पड़ सकती है।

मिथुन राशि:- आज अलर्ट होकर काम करें। किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में पार्टनर से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। आज बिजनेस में कोई रिस्क न लें। नया काम शुरू करने के लिए अभी समय ठीक नहीं है।

कर्क राशि:- आज बिजनेस में सोच-समझकर फैसला करें, अन्यथा हानि उठाना पड़ सकती है। लंबी यात्रा के योग हैं। यात्रा के दौरान सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक मतभेदों से आप दूर रहें। अपनी वाणी पर संयम रखें। आज कोई नया काम शुरू न करें।

सिंह राशि:- आज का दिन अच्छा है। मन में प्रसन्नता का भाव आएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। किसी बड़े व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आगे चलकर फायदा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे।

कन्या राशि:- आज का दिन उत्तम फल देने वाला है। नई प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीद सकते हैं। घर में पारिवारिक कार्यक्रम की चर्चा चलेगी। किसी नये काम की योजना भी बन सकती है, जिसमें परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि:- आज सेहत पर विशेष ध्यान रखें। खानपान पर कंट्रोल रखें। किसी को बड़ी राशि उधार न दें। व्यापार में पार्टनर के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन आप वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक राशि:- आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। काम की अधिकता का असर सेहत पर पड़ सकता है। मानसिक तनाव महसूस करेंगे। लंबी यात्रा करने से भी शारीरिक थकावट रहेगी। किसी विवाद की स्थिति बन सकती है। मन को शांत रखें।

धनु राशि:- आज धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। सेहत में नरमी महसूस हो सकती है। बिजनेस में हाथ आया काम फिसल सकता है। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

मकर राशि:- आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से धोखा मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में रूकावट आएगी। बना कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ राशि:- आज सेहत में लाभ होगा। व्यापार में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि:- आज किसी खास शख्स से मुलाकात होगी, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। ऑफिस में काम की तारीफ होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कोई नया काम मिल सकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker