21 अक्टूबर 2024 का राशिफल:- जानिए क्या कहते है आज आपकी राशि के सितारे…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है और व्यापार में नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं और व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ यात्रा का मौका भी मिल सकता है।

मिथुन राशि
आपको आज लंबी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। व्यापार में घाटा हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर निवेश करें।

कर्क राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग है और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

कन्या राशि
आज खुशियों से भरा दिन है। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं और पदोन्नति का भी योग है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि
स्वास्थ्य के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। व्यापार में लाभ होगा और नए कार्य की शुरुआत संभव है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आर्थिक लाभ की संभावना है।

धनु राशि
स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है और व्यापार में नुकसान हो सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

मकर राशि
आप नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य पूरा होगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है, लेकिन व्यापार में सफलता मिलेगी।

मीन राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मित्र से पैसे को लेकर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है और कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker