अयोध्या के कौशलेश सदन के सौन्दर्यीकरण के लिए 2.5 करोड़ मंजूर

लखनऊ, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निकट स्थित कौशलेश सदन में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके लिए लगभग 2.5 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इस धनराशि में से 1.5 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश के धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों का प्राथमिकता के आधार पर विकास कराया जा रहा है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला विराजमान होने के बाद पर्यटन में तेजी वृद्धि दर्ज हुई है। ल 2024 में जनवरी से जून तक प्रदेश में लगभग 32 करोड़ पर्यटक आए थे, जिसमें करीब 11 करोड़ लोग अयोध्याधाम पहुंचे।

पर्यटन विभाग अयोध्या में निरंतर पर्यटक सुविधाएं विकसित कर रहा है। सभी धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों को सजाया संवारा जा रहा है। कौशलेश सदन में पर्यटन सुविधाओं के विकास करने की तैयारी है। करीब 2.5 करोड़ रुपए की राशि से जीर्णोद्धार के साथ-साथ फसाड, स्ट्रीट लाइट, बेंचेज, लैंडस्केपिंग, हार्टिकल्चर, फुटपाथ, पेयजल सुविधा, शौचालय, सीसीटीवी, फुटपाथ आदि का कार्य कराया जाएगा। कौशलेश सदन में इन योजनाओं के पूरा होने के बाद पर्यटकों को अनेक सुविधाएं प्राप्त होंगी। पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास करने वाला राज्य है। पर्यटन सेक्टर में रोजगार तथा निवेश की असीमित संभावनायें हैं, इसको दृष्टिगत रखते हुए पूरे प्रदेश में पर्यटन का वातावरण बनाया जा रहा है। अयोध्या में पर्यटकों के लिए धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों के अलावा पर्यटन के अन्य आयाम जैसे वाटर स्पोर्ट, रूरल टूरिज्म, एयर टूरिज्म आदि पर तेजी से काम हो रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में आने वाले पर्यटक विशिष्ट अनुभव लेकर लौटें।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker