11 अक्टूबर 2024 का राशिफल:- आज इन राशि के जातकों को माता रानी का मिलेगा आशीर्वाद

मेष राशि

आज स्वस्थ महसूस करेंगे। कोई विशेष पद या दायित्व मिल सकता है। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलना संभव है। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आपका पैसा खर्च हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृषभ राशि

आज का दिन परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करना पड़ेगा। फाइनेंस संबंधी काम पूरा हो सकता है। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना होगा। अगर किसी के साथ लव रिलेशन में है तो पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन परेशानी से भरा रह सकता है। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है, जिस कारण परेशानी रहेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट होगी। शेयर बाजार में निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है। कोई अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि

नया वाहन खरीदने की योजना है तो आज साकार कर लें। आपकी आर्थिक समस्या आज हल होगी। परिवार के साथ डिनर का लुत्फ उठाएंगे। गुस्से में बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी भी तरह का सरकारी काम स्थगित रखें।

सिंह राशि

कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ध्यान देना लाभदायक रहेगा। कोई ऐसी बात मुंह से निकल सकती हैं, जिससे पछताना पड़ेगा। स्वास्थ्य में नरमी रहेगी।

कन्या राशि

कुछ खास लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। जिम्मेदारियों को सहजता से निपटा लेंगे। अपने ऊपर तनाव हावी ना होने दें। आपका गुस्सा दूसरों को चोट पहुंचा सकता है। व्यापार की योजना को साकार करने का अच्छा दिन है।

तुला राशि

घर के मुद्दों पर आपकी राय जरूरी होगी। इसलिए अपना विचार जरूर रखें। व्यक्तिगत गतिविधियों में ध्यान दे पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लव अफेयर से दूर रहें।

वृश्चिक राशि

आज चाहें तो नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आर्थिक सहयोग भी मिल जाएगा। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा और पुराना विवाद खत्म होगा। किसी कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। बीती हुई बातों को हावी ना होने दें।

धनु राशि

नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आपको आज सुकून और नई ऊर्जा महसूस होगी। निवेश ना करें, वरना नुकसान हो सकता है। यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान रखें। उन्नति की तरफ अग्रसर होंगे।

मकर राशि

कोई मामला रुका है, तो उससे शुरू करने का उचित दिन है। आपके स्वभाव की वजह से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। अतिरिक्त कार्यभार लेना आपके व्यक्तिगत काम में अड़चन डालेगा। कोई मनपसंद रिश्ता आ सकता है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान मिलेगा। राजनीति से खुद को दूर रखें। शेयर में बड़ा निवेश न करें।

मीन राशि

आज दिन अच्छा रहेगा। कोई नया कार्य आपको कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। कोई बड़ी डील कर सकते हैं। भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। पार्टनर के साथ तनाव का असर परिवार पर पड़ सकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker