लखनऊ में मुंबई ने जीती ईरानी ट्रॉफी, 27 साल बाद बने विजेता

लखनऊ, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ईरानी ट्रॉफी का आज फाइनल डे रहा। मुंबई ने रेस्ट ऑफ इंडिया को हराकर 27 साल बाद ईरानी ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे की टीम ने ट्रॉफी जीती है। दोहरे शतक से चूके सरफराज खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया है। वहीं मैच के 5वें दिन तनुष कोटियान ने शतक जड़ा। 9वें विकेट के लिए कोटियान और मोहित अवस्थी के बीच 163 गेंद पर 123 रनों की पार्टनरशिप हुई।

मुंबई ने पहली पारी में 121 रनों की बढ़त ली थी। पहली पारी में मुंबई ने 537 रन 10 विकेट के नुकसान पर बनाए थे। पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने 416 रन ही बना पाए थे। दूसरी पारी में मुंबई की टीम ने् आठ विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाए। नौवें विकेट के लिए मोहित अवस्थी और तनुष कोटियान ने 200 गेंद पर 158 रनों की पार्टनरशिप की। पहली पारी में बढ़त मिलने के बाद मुंबई की टीम ने रेस्ट ऑफ इंडिया को दूसरी पारी खेलने का मौका नहीं दिया।

मुंबई की टीम ने 450 रनों की बढ़त रेस्ट ऑफ इंडिया पर बना लिए थे। मुंबई का यह 16 वीं ईरानी ट्रॉफी है। एक ट्रॉफी मुंबई ने दूसरी टीम के साथ में शेयर की है। ईरानी ट्राफी जीतने के बाद मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि लाल मिट्टी की पिच पर हम वानखेडेघ् में भी खेलते हैं। हमें अनुमान था कि पिच किस तरह से विहैव करेगी। तनुष कोटियान ने शानदार खेल दिखाया है। रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋितुराज गायकवाड ने कहा कि सरफराज और तनुष के बीच में बड़ी पार्टनरशिप हुई। पहली इनिंग में शार्दुल ने भी इसमें कुछ रन जोड़ दिए। इससे कठिनाई बढ़ी। ध्रुव जुरैल, अभिमन्यू ईश्वरन ने अच्छा खेल दिखाया। सरांश जैन ने दूसरी पारी में अच्छी गेंदबाजी की।

मुंबई का दूसरी पारी में पहला विकेट 52 रन के स्कोर पर गिरा। पृथ्वी शॉ ने हाफ सेंचुरी लगाई। वह 105 बाल पर 76 रन बनाकर आउट हुए। पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद सारांश जैन और मानव सुधार की जोड़ी ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए। ईरानी ट्रॉफी का चौथा दिन स्पिनर्स के नाम रहा है। इस दौरान पूरे दिन में स्पिनर्स ने 11 विकेट लिए। सिर्फ एक विकेट यश दयाल रन आउट हुए। मुंबई की टीम ने मैच खत्म होने तक 274 रन की बढ़त बनाई थी। पहले तीन दिन का मैच बल्लेबाजों और पेसर्स के नाम रहा था। मैच के चौथे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 289 रनों से आगे खेलना शुरू किया। इस दौरान पूरी टीम 10 ओवर में 416 रनों पर ऑल आउट हो गई। तनुष कोटियान और शम्स मुलानी ने 3-3 विकेट और मोहित अवस्थी को 2 विकेट मिला।

मोहम्मद जुनैद को एक विकेट मिला। पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया के आउट होने पर मुंबई को 121 रनों की बढ़त मिली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। अभी मुंबई की टीम ने रेस्ट ऑफ इंडिया पर 274 रनों की बढ़त ले ली है। मुंबई की टीम ने पहली पारी में 537 रन बनाए थे। ध्रुव जुरैल के 393 रन के स्कोर पर आउट होने के बाद पूरी टीम ने सिर्फ 23 रन बनाने में छह विकेट गंवा दिए। इसके बाद अभिमन्यू ईश्वरन भी 396 रन के स्कोर पर शम्स मुलानी की गेंद पर आउट हुए। दोनों के बीच में 165 रनों की साझेदारी हुई। अभिमन्यू ने 292 बाल पर 191 रन बनाए। पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया। टॉस जीतने के बाद रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहले गेंदबाजी चुनी। तीसरे दिन पहले सेशन तक मुंबई ने बैटिंग की और 537 रन बनाए। सरफराज खान 222 रन बनाकर नॉट आउट रहे। जबकि श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे और तनुष कोटियान ने फिफ्टी जड़ी।

रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने 5 विकेट लिए हैं। यश दयाल और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले। वहीं, एक सफलता ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मिले।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker