03 अक्टूबर 2024 का राशिफल:- जानिए क्या कहते है आज आपकी राशि के सितारे….

मेष राशि

स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी काम को लेकर बाहर जाने की योजना बन सकती है। व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना मुश्किल होगा।

वृषभ राशि

मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित से कार्यस्थल में सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में नए अवसर बनेंगे। किसी भी तरह की यात्रा ना करें। डेटिंग के अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि

ऊर्जा से भरपूर खुद को महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी और किसी प्रिय से बातचीत होग। सहज तरीके से काम को अंजाम देंगे। पार्टनर का अड़ियल रवैया आपको परेशानी में डालेगा।

कर्क राशि

सोच विचार कर काम करना होगा। कोई बड़ा निर्णय व्यापार में न लें। भाइयों के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी। दूसरों के व्यक्तिगत कार्यों में हस्तक्षेप ना दें। प्रेम संबंध में अलगाव उत्पन्न हो सकता है।

सिंह राशि

किसी भी परेशानी में माता-पिता से विचार-विमर्श करें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सामाजिक गतिविधियों से खुद को दूर रखें। किसी प्रकार के अनबन की स्थिति बन सकती है।

कन्या राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। कोई रुका हुआ कार्य सफल हो सकता है। किसी भी बहस बाजी होने पर क्रोध से बचें। कार्य प्रणाली में लाया गया परिवर्तन उचित रहेगा। प्रियतम के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

तुला राशि

पूरा दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ बीतेगा। मुश्किल समय में रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। किसी विशेष काम से बाहर जाना पड़ सकता है। कोई रुका हुआ स्त्रोत शुरू होगा। प्रेम संबंध के मामले में परिस्थितियां अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम बनते नजर आएंगे। लेनदेन संबंधी मामलों में शुभता रहेगी। किसी परिचित व्यक्ति के कारण विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेग।

धनु राशि

कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। सोचा हुआ काम पूरा होगा। परिवार में चल रही गलतफहमियां हल हो जाएंगी। व्यर्थ की मौज मस्ती में समय नष्ट ना करें। प्रेम संबंधों में दूरिया आ सकती है।

मकर राशि

परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। नए कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। फाइनेंस संबंधी समस्या दूर होगी। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे। पदोन्नति मिल सकती है।

कुंभ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव खत्म होगा। शुभ समाचार मिलने से मन का बोझ हल्का होगा। अपने काम को बेहतरीन तरीके से अंजाम देने में सक्षम रहेंगे।

मीन राशि

किसी पारिवारिक समस्या से निजात पाएंगे। मन और अशांत उदास रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंग। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। अपने संबंधों को लेकर सजग रहने की जरूरत है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker