01 अक्टूबर 2024 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रहे हैं, आज राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग और प्रेम मिलेगा। व्यापार में लाभ के आसार हैं। परिवार के साथ घूमने जाने का अवसर मिलेगा।
वृषभ राशि
आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के कार्यों में उलझने से मन अशांत रहेगा। व्यापार में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। सहयोगियों से भी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकता है।
मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किसी का व्यवहार मन को परेशान कर सकता है। व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन न करें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपके अटके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। परिवार में समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं।
सिंह राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में खोजने में सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे। मित्रों से आर्थिक लाभ की संभावना है।
कन्या राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में बड़ा निवेश न करें। परिवार में दुखद समाचार मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।
तुला राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता से मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी की कोशिश में कठिनाई हो सकती है। आपके परिवार में झगड़ा हो सकता है।
वृश्चिक राशि
आज आपके कार्य सफल होंगे। आपके लिए किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। व्यापार में लाभ और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल शानदार रहेगा और सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। पुराने व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
मकर राशि
आज व्यर्थ की भागदौड़ में समय बिताना पड़ेगा। वाद-विवाद में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार में नुकसान संभव है। परिवार में संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है।
कुंभ राशि
आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। कोर्ट कचहरी के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद संभव हैं।
मीन राशि
आज का दिन शुभ है। आपको बड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।





