समंदर में डूब गई चीन की नई परमाणु पनडुब्बी, US ने उड़ाया मजाक

अमेरिका की नौसेना को टक्कर देने के लिए समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने में लगे चीन को बड़ा झटका लगा है। उसकी एक नई परमाणु पनडुब्बी निर्माण के दौरान ही संदर में डूब गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब द महीने पहले वुहान के पास वूचांग शिपयार्ड पर चीन के साथ यह हादसा हो गया। इस घटना की पुष्टि अमेरिका ने भी की है। वहीं अमेरिका चीन के मजे भी ले रहा है। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह बीजिंग के लिए शर्म की बात है। बता दें कि चीन के पास इस समय दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना है। उसके पास करीब 370 युद्धपोत हैं। इसके अलावा वह तेजी से परमाणु पनडुब्बियां बनाने में जुटा है।

अमेरिक के एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि चीन की प्रथम श्रेणी की परमाणु पनडुब्बी मई या जून में डूब गई थी। हालांकि वॉशिंगटने में चीनी दूतावार के प्रवक्ता ने इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है। अमेरिकी अधिकारी ने भी यह नहीं बताया कि किस वजह से पनडुब्बी डूब गई।

चीन की व्यवस्था भ्रष्टाचार से ग्रसित है। ऐसे समय में इतनी बड़ी चूक पीएलए पर भी सवाल खड़े करती है। यह स्पष्ट है कि चीन अपनी इतनी बड़ी गलती को छइपाने की कोशिश करेगा। वह कभी नहीं चाहेगा कि यह बात लीक हो। हालांकि प्लैनेट लैब्स की सैटलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वुचांग शिपयार्ड पर क्लेन खड़े हैं। इसी शिपयार्ड पर उस परमाणु पनडुब्बी को भी डॉक किया गया था।

चीन का लक्ष्य है कि वह 2025 तक 65 और 2035 तक 80 पनडुब्बियां अपनी सेना में शामिल कर लेगा। जानकारी के मुताबिक पनडुब्बी में ईधन मौजूद नहीं था। जानकारों का कहना है कि चीन की हड़बड़ी की वजह से यह हादसा हुआ है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट मानें तो इस पनडुब्बी को निकालने में कई महीने लग सकते हैं। यह टाइप 041 परमाणु सबमरीन है। इसमें फाइनल फिटिंग की जा रही थी।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी थिंकटैंग से जुड़े टॉम शूगार्ट को इस बारे में सबसे पहले पता चला था। वह अमेरिका में सबमरीन वारफेयर के अधिकारी रह चुके हैं। जानकारों का का कहना है कि अगर पनडुब्बी पूरी तरह डूब गई होगी तो सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो जाएंगे। चीन चाहता है कि वह जल्द ही अमेरिका को मात दे दे। इसी जल्दबाजी में बड़ा हादसा हो गया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker