सीएम योगी ने पंडित-दीनदयाल-उपाध्याय की 108वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

लखनऊ, राजधानी लखनऊ में सीएम योगी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। केकेसी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, .यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

सीएम योगी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सदस्यता अभियान के तहत लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। लखनऊ की टीम को 2 लाख 52 हजार से ज्यादा सदस्य बनाने पर बधाई दी गई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा राष्ट्रनायक दिन दयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन है। लाखो को प्रेरणा देता है। हमारी सरकारें समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम कर रही है। बदलता परिवेश सामने है। सदस्यता अभियान का महापर्व है। घर घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करना है। आज हमारे लिए गर्व का दिन है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने 2 लाख 52 हजार से ज्यादा सदस्य बनाकर लखनऊ नम्बर वन बना।

बीजेपी महानगर अध्यक्ष लखनऊ सर्वप्रथम अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है। सीएम योगी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का चिंतन मनन आज भी भारतीय लोकतंत्र के लिए राजनैतिक दलों द्वारा उनका चिंतन देखने को मिलता है। गांव गरीब किसान ,महिलाओं को स्वावलंबन के मार्ग पर अग्रसर के लिए सहानुभूति है। 70 साल पहले भारतीय राजनीति को दी थी।

सीएम योगी ने कहा कि देश में 80 करोड़ लोग फ्री में राशन का लाभ ले रहे है। 10 करोड़ लोगों को उज्जवला योजना का लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी जी के विजन को जमीन पर उतार रहे है। भाजपा सबसे बड़ा राजनैतिक दल के रूप में काम कर रहा है। महानगर की टीम को बधाई देता हूँ। सीएम ने कहा पीएम मोदी कहते है, बूथ जीता तो चुनाव जीता।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 108 वी जयंती है। देश में पीएम मोदी जी के मार्गदशन में काम किया जा रहा है। हर गरीब को मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार काम कर रही है। सदस्यता अभियान में हर कार्यकर्ता बूथ पर जाकर 100 सदस्य बनाएगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker