25 सितंबर 2024 का राशिफल:- जानिए आज का अपना राशिफल…

मेष राशि

मेष राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए काम के लिए चल रहा प्रयास सफल होगा। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में चल रही अड़चन दूर होगी। कहीं से आर्थिक मदद मिल सकती है। काम के सिलसिले में किसी परिचित से सहायता मांग सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। न्यायालय संबंधी कार्यों में दिन अच्छा नहीं रहेगा। विरोधी वर्ग हावी नजर आएंगे। विवादों से दूर रहें। किसी की मदद करना नुकसानदायक साबित होगा।

कर्क राशि

पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला हल हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो एक्सिडेंट हो सकता है। किसी काम को हासिल करने में किसी अनुभवी का सहयोग मिलेगा। अपने ईगो व गुस्से पर काबू रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्नता का माहौल रहेगा। कोई खास उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। लापरवाही हावी ना होने दें। किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी देखने को मिलेंगी। शत्रु पक्ष आपके काम को बिगाड़ सकते हैं। आता हुआ पैसा अटक सकता है। अपनी मन की बात किसी के साथ साझा न करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन ठीक-ठाक रहेगा। पुराने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या देखने को मिलेगी। अच्छे मौकों का फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अनावश्यक यात्रा से पैसे की बर्बादी होगी

वृश्चिक राशि

आज का दिन उत्तम रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी मामले में समाधान मिलेगा। किसी व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत निर्णय लेने में मदद मिलेगी। अपने गुस्से और आवेग पर कंट्रोल रखें। व्यापार बढ़ाने की योजना बनेंगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों का दिन शानदार रहेगा। किसी नए काम में पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं, जिसका आगामी समय में लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। किसी पुराने काम को लेकर मदद मांगनी पड़ सकती है। आर्थिक समस्या से निजात मिलेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य दिखाई देगा। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रखें।

कुंभ राशि

किसी प्रोजेक्ट पर चल रहा काम पूरा होगा, जिससे प्रसन्न दिखाई देंगे। परिवार में नए मेहमान का आगमन होगा। नौकरीपेशा को पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग आपकी सहायता करेंगे। लाभ के योग निर्मित होंगे।

मीन राशि

आज का दिन परेशानियां लेकर आ सकता है। विवादों से दूर रहें और यात्रा में सावधानी रखें। किसी के प्रति अभद्र व्यवहार न करें, नहीं तो बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी कोई षड्यंत्र बना सकते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker