23 सितंबर 2024 का राशिफल:- जानिए आज क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे

मेष राशि

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। अधूरे काम को पूरा करने का अनुकूल दिन है। भावनाओं में आकर गलती कर सकते हैं। किसी को उधार ना ही दें तो अच्छा है। परिवाक के साथ अच्छ दिन बीतेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों का दिन सुखद रहेगा। आपका संपर्क का दायरा बढ़ेगा। अधिक आदर्शवाद नुकसानदायक होगा। कुछ समय एकांत में व्यतीत करें। पार्टनर के जरिए आय के स्त्रोत बनेंगे।

मिथुन राशि

किसी विशेष काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। धार्मिक स्थल पर रहना मानसिंक शांति देगा। व्यक्तिगत समस्या को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। गलत सलाह परेशानी खड़ी कर सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेंगे। काम की अधिकता के कारण थकावट महसूस होगी। धैर्य और शांति पूर्ण तरीके से काम को अंजाम दें। व्यापार में बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका सुखद परिणाम होगा।

सिंह राशि

पारिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। उदार और सहाज स्वभाव आपकी सफलता का कारण बनेगा। कुछ मतभेद की स्थिति बन सकती है। पुरानी बातों को भूलना ही बेहतर रहेगा। कोई नया निवेश कर सकते हैं।

कन्या राशि

वित्तीय मामलों में ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। रुके हुए काम में प्रगति आएगी। क्रोध में आकर कोई काम खराब हो सकता है।

तुला राशि

कोई काम न होने से मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। किसी से पैसों की मदद मांगनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। अपनी कार्यप्रणाली को गुप्त रखें। पार्टनर के साथ डेटिंग बनेंगे।

वृश्चिक राशि

कोई रुका हुआ काम संपन्न होगा। अन्य गतिविधियों में ध्यान दे पाएंगे। अपनी व्यक्तिगत मामलों को किसी के साथ शेयर ना करें। किसी कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु राशि

प्रियतम के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी। फालतू की बातों में समय व्यर्थ ना करें। किसी प्रियजन से टकराव हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। स्वभाव में सौम्यता व आदर्श बनाकर रखना कामयाबी देगा। अगर किसी से वादा किया है तो उसे निभाने की कोशिश करें। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेगी।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं। बाहर जाएं तो गाड़ी संभाल कर चलाएं। जल्दबाजी में लिया गया फैसला गलत साबित हो सकता है। बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है।

मीन राशि

आपकी बातों को स्वीकार किया जाएगा। किसी पुरानी समस्या का हल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा काम मिल सकता है। नौकरी में कोई सुखद समाचार मिलेगा। बातचीत में गलत शब्दों का प्रयोग न करें।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker