इस शुभ समय पर भगवान गणेश की करें स्थापना, जरूर अर्पित करें ये भोग

गणेश महोत्सव हर साल धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है और 10 दिनों तक चलता है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान (ganesh chaturthi 2024) व्रत रखने से घर में सुख और शांति आती है। साथ ही बप्पा प्रसन्न होते हैं।

अगर आप बप्पा की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको इससे जुड़ी प्रमुख बातों को अवश्य जान लेना चाहिए, जिससे आपके जीवन की समस्त बाधाओं का अंत हो सके।

पूजन समय

वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 34 मिनट के बीच भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी। इस दिन सुबह का पूजा समय 7 बजकर 45 मिनट से लेकर 9 बजकर 18 मिनट तक का है।

वहीं, शाम को 6 बजकर 37 मिनट से रात को 8 बजकर 4 मिनट तक का समय बेहद लाभकारी माना जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस दौरान आप बप्पा की पूजा करके उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

भगवान गणेश के प्रिय भोग

गणेश महोत्सव के दौरान आप मोदक, लड्डू, केला, पूरन पोली, साटोरी (मीठी रोटी जो महाराष्ट की मिठाई है।) श्रीखंड, रवा पोंगल( साउथ मिठाई) शीरा आदि का भोग लगा सकते हैं। ये सभी चीजें बप्पा को अत्यंत प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान गोरी पुत्र गणेश को ये सारी चीजें अर्पित करके आप उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इन चीजों का भोग लगाने से घर में बरकत आती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

भगवान गणेश मंत्र

1. ‘वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

2. गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।

नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।

धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।

गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।’

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker