पेरिस में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 20वां मेडल जीतते ही तोड़ डाला टोक्यो पैरालिंपिक का रिकॉर्ड

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने 20 मेडल जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया है। पैरालंपिक में भारत ने अपने ही रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। टोक्यो पैरालंपिक 2021 में भारत ने कुल 19 मेडल जीते थे, जो कि अब तक के पैरालंपिक इतिहास में सबसे बेस्ट रिकॉर्ड रहा, लेकिन 3 सितंबर को भारत ने पैरालंपिक में 20 पदक जीतने के साथ ही टोक्यो पैरालंपिक के रिकॉर्ड को धराशायी किया, जो कि 3 साल पहले बना था। भारत ने (3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज) अभी तक अपने नाम कर लिए हैं।

Paralympics में भारत ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

दरअस, भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में कुल 19 मेडल जीते थे, जो कि अभी तक के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था, लेकिन 3 सितंबर 2024 को भारत ने 5 पदक जीतकर पदकों की संख्या को 20 तक पहुंचाया और इस दौरान भारत ने अपने ही टोक्यो पैरालंपिक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

भारत को पैरालंपिक 2024 में आधे मेडल पैरा एथलेटिक्स से मिले, जबकि पैरा बैडमिंटन में भारत ने पांच पदक अपने नाम किए। शूटिंग में भारत को चार और तीरंदाजी में एक पदक मिला। 

3 सितंबर को खेले गए पैरालंपिक के छठे दिन के खेल में भारत ने पांच और पदक अपने नाम किए, जिसमें दीप्ति जीवनजी ने महिला 400 मीटर टी20 कैटेगरी में कांस्य पदक जीता।

मेंस जेवलिन थ्रो F46 फाइनल में भारत ने दो पदक जीते, जिसमें अजीत सिंह ने 65.62 मीटर का थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल जीता और संदर सिंह गुर्जर ने 64.96 मीटर थ्रो से ब्रॉन्ज मेडल जीता। शरद कुमार ने 1.88 मीटर की जंप के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया, तो वहीं मरियप्पन थंगावेलु ने 1.85 मीटर की जंप के साथ कांस्य पदक जीता। 

20 पदक जीतकर किस पायदान पर पहुंचा भारत

भारत ने पैरालंपिक 2024 के छठे दिन के खेल तक कुल 20 पदक अपने नाम किए। 20 पदक जीतने के साथ पैरालंपिक पदक तालिका में 19वें पायदान पर मौजूद है। टॉप पर चीन कुल 115 मेडल के साथ मौजूद है। दूसरे नंबर पर ग्रेट ब्रिटन 61 पदक जीतने के साथ विराजमान है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker