कोलकाता रेप और हत्या मामले में आरोपी संजय रॉय के बचाव के लिए कविता सरकार को किया गया नियुक्त

कोलकाता के आर जी कर हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में कोर्ट में सुनवाई जारी है। इस बीच 31 वर्षीय डॉक्टर के साथ दरिंदगी के आरोपी संजय रॉय के बचाव के लिए सियालदह कोर्ट ने कविता सरकार को नियुक्त किया है। 52 वर्षीय कबिता अपने 25 साल के करियर में सबसे चुनौतीपूर्ण केस लड़ रही हैं। सियालदह कोर्ट ने संजय रॉय का बचाव करने के लिए कविता सरकार को नियुक्त किया है। इससे पहले कोई दूसरा वकील यह केस लड़ने को तैयार नहीं था।

कौन हैं कविता सरकार

कविता सरकार ने हुगली मोहसिन कॉलेज से लॉ ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अलीपुर कोर्ट से अपना करियर शुरू किया जहां वो सिविल मामलों पर काम करती थीं। फरवरी 2023 में SALSA वकील के रूप में आपराधिक कानून में उनका ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद वह जून 2023 में सियालदह कोर्ट में काम कर रही हैं। सियालदह कोर्ट में वह स्टेट लीगल अथॉरिटी की एकमात्र स्टैंडिंग लॉयर हैं। इसीलिए ये केस उन्हें दिया गया है। आज वह अदालत में केस लड़ने की इजाजत मांग सकती हैं।

मौत की सजा का करती हैं विरोध

कविता सरकार का मानना है कि अधिकतम सजा के रूप में आजीवन कारावास को प्राथमिकता देनी चाहिए और वह मौत की सजा का समर्थन नहीं करती हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी अपराधी को उनके अपराधों पर विचार करने का मौका देना ही चाहिए। वह “दोषी साबित होने तक निर्दोष” होने के सिद्धांत पर विश्वास करती हैं।

निष्पक्ष सुनवाई का समर्थन

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में कविता सरकार ने कहा है कि वह कानूनी प्रक्रिया के बाद दिए गए फैसले पर यकीन रखती हैं ना कि प्री ट्रायल जजमेंट में। इसके अलावा उन्होंने आरोपी सहित हर शख्स की निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार पर भी जोर दिया है। उन्होंने मामले के दौरान अपने सीनियर सौरव बनर्जी को अपने साथ रखने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि जिन आरोपियों को क्रिमिनल केस में वकील नहीं मिलते हैं उनका पक्ष रखना ही मेरा काम है।

कोलकाता आरजी कर हॉस्पिटल मामला

कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को 31 वर्षीय पीजी ग्रेजुएट प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इससे पूरे देश में आक्रोश है। हमलावर संजय रॉय जो अस्पताल का कर्मचारी था, ने पीड़िता को सेमिनार हॉल में अकेली देखकर घटना को अंजाम दिया। सीबीआई की जांच जारी है जिसमें शव की जांच के बाद कई भयावह डिटेल सामने आए हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी संजय रॉय एक जानवर प्रवृत्ति वाला शख्स है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker