16 अगस्त 2024 का राशिफल:- जानिए आज का अपना भाग्यफल…

मेष राशि:- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बचें। आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि:- वृषभ राशि वालों का दिन आज सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा, लेकिन काम की अधिकता के कारण शारीरिक और मानसिक थकावट हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कार्य के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

मिथुन राशि:- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपको जमकर लाभ होगा। परिवार में चल रहा कोई विवाद आज खत्म होगा। रिश्ते मजबूत होंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि:- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि, थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा।

सिंह राशि:- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मौसमी बीमारियों से बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ हो सकता है। व्यवसाय में भी लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है।

कन्या राशि:- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी खास मित्र के आगमन से आज मन प्रसन्न रहेगा। आज कोई भी बड़ा फैसला न करें, नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग से बचकर रहें।

तुला राशि:- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी प्रकार की समस्याओं से परेशान रह सकते हैं, जिसके कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है। किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। आज पत्नी के साथ मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार-व्यवसाय में सोच विचार कर फैसला लें।

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापार या व्यवसाय में लाभ। होगा किसी बड़ी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। परिवार में रिश्ते मजबूत होंगे। मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं।

धनु राशि:- धनु राशि वाले आज सामाजिक विवाद के कारण दबाव महसूस कर सकते हैं। किसी प्रकार की गलती ना होने पर भी आप पर इल्जाम लगाए जा सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला ना लें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में कोई विवाद खड़ा हो सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।

मकर राशि:- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। वाहन या प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि:- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे। मौसमी बीमारियों से बचने का प्रयास करें। व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि कोई नए कार्य की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आज वह सफल होगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। मान सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि:- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पैसों को लेकर किसी खास व्यक्ति से मतभेद हो सकता है, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है। परिवार के लोगों से भी विवाद हो सकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker