हरियाणा में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचा चुनाव आयोग, चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा

जम्मू कश्मीर का दौरा करने के बाद चुनाव आयोग की टीम हरियाणा पहुंच गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में यह दल राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगी जिसके बाद जल्द ही विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। आयोग ने बताया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉक्टर एस एस संधू आज चंडीगढ़ पहुंचे हैं जहां वह चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे।

जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग अगले महीने हरियाणा, महाराष्ट्र झारखंड में चुनावों की घोषणा जल्द कर सकता है। इससे पहले आयोग इन राज्यों का दौरा कर रहा है। हरियाणा के बाद आयोग महाराष्ट्र और झारखंड का भी दौरा करेगा। इससे पहले आयोग ने जम्मू कश्मीर का भी दौरा किया था। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर में 30 सितंबर तक चुनाव कराने का आदेश दिया है।

हरियाणा में 3 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। महाराष्ट्र में 26 नवंबर वहीं झारखंड में 5 जनवरी को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा। इसे देखते हुए चुनाव इस साल अक्टूबर तक इन राज्यों में चुनाव खत्म करा सकता है। खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार यहां समय से पहले चुनाव करवाने की तैयारी में है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker