बसपा के महेश चौधरी अपने समर्थकों के साथ आजाद समाज पार्टी में हुए शामिल

बसपा से निष्कासित चल रहे पार्टी के पूर्व मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर महेश चौधरी अपने समर्थकों के साथ आजाद समाज पार्टी (आसपा) में शामिल हो गए। शुक्रवार को मैरिस रोड स्थित एक होटल में आसपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी सुनील कुमार चित्तोड़ व पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य व पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह व प्रदेश सचिव राम गोपाल ने महेश को समर्थको के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

बसपा से रहा है पुराना नाता

महेश चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात कर पार्टी बसपा से 35 साल पुराना नाता तोड़ कर महेश चौधरी अपने समर्थक बसपा के पूर्व मंडल काेऑर्डिनेटर किशोर कांत, पूर्व जाेन कोऑर्डिनेटर जितेंद्र लोधी, मंडल के पूर्व महासचिव जेमेश वाल्मीकि, पूर्व जिला संयोजक अरविंद कुमार नीटू, विधानसभा क्षेत्र बरौली प्रभारी राजकुमार गौतम, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष अतरौली हरि प्रकाश, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वीरी सिंह, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राय साहब, मंडल महासचिव केपी राना मंडल, पूर्व जिला संयोजक हाथरस प्रताप सिंह सुमन आदि ने आसपा में शामिल होने की घोषणा की है।

1889 में हुए थे बसपा में शामिल

महेश चौधरी ने बताया कि वे वर्ष 1989 में कांशीराम के आंदोलन से प्रभावित होकर बसपा में शामिल हुए और 1995 में संगठन मंत्री,  2002 में बामसेफ का जिला संयोजक, 2007 में पश्चमी उप्र का जिलाध्यक्ष (प्रजापति समाज भाईचारा कमेटी), 2009 में अलीगढ़ आगरा बरेली मंडल कोऑर्डिनेटर प्रजापति समाज, 2014 में अलीगढ़ मंडल के कोऑर्डिनेटर, 2016 में बरेली मंडल कोऑर्डिनेटर रहे। वर्ष 2019 में बरेली व मुरादाबाद मंडल कोऑर्डिनेटर, वर्तमान में 01 जुलाई 2024 तक अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर रहे।

बसपा को बताया दिशाहीन

महेश चौधरी ने कहा, कि 35 वर्ष बाद बसपा को छोड़ा है। बसपा दिशा हीन है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद की बहुजन समाज को लेकर संघर्ष व नीतियों से प्रभावित होकर आसपा में शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर महेंद्र निषाद ,जितेंद्र टाइगर, जूनित जमीर, राजू अंसारी, राजेश दिवाकर,सोनू सागर, मोनू जाटव, मो.रिजवान, अजय राणा, प्रशांत सिंह, भूरा, हरेंद्र कुमार, राहुल गौतम आदि मौजूद रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker