बैंगलोर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ छोड़छाड़, वीडियो हुआ वायरल

बैंगलोर में एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आरोपी ने महिला से की छेड़छाड़

एक महिला हर दिन की तरह सुबह 5 बजे टहलने के लिए निकली थी और सड़क पर खडे़ होकर अपने अन्य दोस्तों का इंतजार कर रही थी। तभी महिला के पीछे एक आदमी दौड़ता हुआ दिखाई दे रह

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला के पीछें एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आ रहा है। महिला भी उससे बचने के लिए दौड़ती हुई दिखाई दे रही है और अचानक सफेद शर्ट पहना हुआ आदमी महिला को दबोच लेता है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है। इस दौरान महिला तेज से चिल्लाती है। इतने में वह घटनास्थल से भाग जाता है।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

घटना के बाद महिला ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है। जानकारी मिलते ही कोनानाकुंटे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

डीसीपी साउथ, लोकेश जगलासर ने घटना को लेकर बताया कि कोनानाकुंटे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का अभी पता नहीं चल पाया है। महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई है। बीएनएस 76, 78, 79 (छेड़छाड़, पीछा करना और कपड़े उतारना, यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डीसीपी ने कहा, हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker