नवी मुंबई में मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढह गई। नवी मुंबई के शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस स्थित तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। मलबे में दबने से तीन व्यक्ति की मौत हो गई है। 

मृतकों की पहचान मोहम्मद मिराज अल्ताफ हुसैन (30), मिराज सैफ अंसारी (24) और सफीक अहमद रहमत अली अंसारी (28) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। नगर निगम आयुक्त के मुताबिक, गिरी हुई इमारत 10 साल पुरानी थी और दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी।

इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि इमारत में 24 परिवार रह रहे थे। पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। कर्मचारियों द्वारा मलबे को हटाने की कोशिश जारी है।

दो लोगों को बचाया गया: नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त

नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया, “इमारत सुबह 5 बजे के आसपास ढह गई। यह एक G+3 इमारत है। दो लोगों को बचा लिया गया है और दो के फंसे होने की संभावना है। NDRF की टीम यहाँ है, बचाव अभियान जारी है।”

दो लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका: दमकल विभाग अधिकारी

नवी मुंबई के डिप्टी फायर ऑफिसर पुरुषोत्तम जाधव ने कहा, “हमें सुबह 4.50 बजे एक इमारत गिरने की सूचना मिली। 2 लोगों को बचा लिया गया है। जिन दो लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है उनका नाम सैफ अली और रुसवा खातून है। दो लोगों के फंसे होने की संभावना है और उन्हें बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है।” 

समय रहते इमारत से निकल गए 24 लोग

मलबा ढहने से पहले इमारत से 24 लोग सुरक्षित बाहर निकल गए थे। इनमें से एक व्यक्ति ने कहा,”जीवित बचे लोगों में से एक ने कहा, ढहने से कुछ मिनट पहले, हमने झटकों, गड़गड़ाहट की आवाज और घरेलू सामान की खड़खड़ाहट की आवाज सुनी। आवाज सुनने के बाद हम जाग गए । फौरन ही हम अपने घरों से बाहर निकले। बाहर निकलने के कुछ देर बाद इमारत ढह गई।”

भारी बारिश ने महाराष्ट्र का जनजीवन किया बेहाल 

इससे पहले 20 जुलाई को मुंबई के ग्रैंड रोड इलाके में रुबिना मंजिल नाम की इमारत की बालकनी के कुछ हिस्से गिर गए थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 13 अन्य घायल हो गए थे। घटना 20 जुलाई सुबह 11 बजे ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन के पास घटी थी। महाराष्ट्र में लगातार बारिश ने मुंबई को ठप कर दिया है, सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित हो गई हैं और अनगिनत यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को 28 जुलाई के लिए मध्य महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। महाराष्ट्र के कई क्षेत्र इस समय लगातार भारी बारिश का सामना कर रहे हैं, जिससे मुंबई सहित कई शहरों में गंभीर जलजमाव और व्यापक यातायात जाम हो गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker