सावन में इन तीन राशियों को मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद, जीवन होगा खुशहाल

22 जुलाई 2024 सोमवार के दिन से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। इस पूरे महीने भक्त भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस महीने कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। हम आपको बताएंगे कि आखिर वो राशियां कौन सी हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि की किस्मत सावन के महीने में चमकने वाली है। दरअसल, कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, जो भगवान शिव को दर्शाता है। कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद सावन के महीने में जरूर मिलेगा, जिससे आपकी तरक्की के मार्ग के अवरोध खत्म हो जाएंगे। आपको सावन के महीने में मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि को भगवान शिव की राशि माना जाता है। इस सावन मकर राशि के जातकों पर भगवान शिव का विशेष प्यार मिलेगा। दरअसल, मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। वह अपना अराध्य भगवान शिव को मानते हैं। इस पवित्र महीने पर आपको जल में उड़द मिलाकर भगवान शिव पर अभिषेक करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। उनके अराध्य भगवान शिव हैं, इसलिए कुंभ राशि के जातकों पर उनकी विशेष नजर रहती है। आप सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करते हैं, तो आपकी मनचाही मुराद पूरी हो सकती है। आप सावन के महीने में मंदिर जाकर भगवान शिव पर जल में काला तिल मिलाकर अभिषेक कर सकते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker