03 जुलाई 2024 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

मेष राशि:- मेष राशि के जातकों को किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आज वाहन चलाने में सावधानी बरते। लड़ाई-झगड़े से खुद को दूर रखें। कोई परिचित आपका अपमान कर सकता है।

वृषभ राशि:- वृषभ राशि के जातक आज नई गाड़ी खरीद सकते हैं। परिवार में नए मेहमान की आने की खुशखबरी मिल सकती है। कोई नए काम का ऑफर भी मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी।

मिथुन राशि:- मिथुन राशि वालों का दिन शानदार रहेगा। मन से प्रसन्न रहेंगे। वाणी के प्रभाव से रूके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि:- कर्क राशि के जातकों को सोच विचार कर कार्य करना होगा। कोई भी बड़ा निर्णय बिजनेस में न ले। नए साझेदारी में सावधानी बरतनी होगी। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

सिंह राशि:- सिंह राशिवालों को स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापारी अपने सहयोगी पार्टनर से सावधान रहें, वरना काम बिगड़ सकता है। कोई नया काम आज अपने हाथ में ना लें।

कन्या राशि:- कन्या राशि के जातकों का मन किसी कारण से अशांत रहेगा। व्यवसाय में हानि हो सकती है। कोई बड़ा काम हाथ से फिसल सकता है। पारिवारिक विवाद में उलझ सकते हैं। कोई बड़ा जोखिण बिजनेस में न उठाएं।

तुला राशि:- तुला राशि वालों का दिन बहुत शानदार रहेगा। अगर कोई नया बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं, तो अपनो का सपोर्ट मिलेगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है।

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि के जातक किसी आपने के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार में पार्टनर से सहयोग मिलेगा। किसी बड़े काम में रुकावट जरूर आएगी। वाणी पर आज संयम रखना होगा।

धनु राशि:- धनु राशि के जातक वाहन चलाने में आज सावधानी बरते। किसी काम को लेकर कई दिनों से विचार कर रहे हैं तो वह पूरा होगा। न्यायलय पक्ष के काम में नुकसान हो सकता है। विलाद की स्थिति से बचना होगा।

मकर राशि:- मकर राशिवालों को कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। कोई नया निवेश बिजनेस में कर सकते है। पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि:- कुंभ राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में कोई परिवर्तन कर सकते हैं। पार्टनरों के सहयोग से व्यापार में लाभ होगा। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि:- मीन राशिवालों का स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के कारण बेवजह की मुसिबत में पड़ सकते है। संतान की चिंता रहेगी। व्यापार में पार्टनर से संबंध खराब हो सकते है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker