सावन माह में करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

पवित्र सावन माह 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह माह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दौरान शिवालयों में महादेव का पूजन कर विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। साथ ही भक्त पवित्र नदियों का जल कावड़ में भरकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं।

सावन का महीना भगवान विष्णु के पूजन के लिहाज से भी काफी अहम माना गया है। इस महीने में तुलसी से जुड़े कुछ उपाय किए जाए तो इससे शुभ फलों का प्राप्ति होती है। साथ ही आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इन नियमों के बारे में आपकाे यहां बताते हैं।

सावन में लगाएं तुलसी का पौधा

सावन माह में घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना गया है। यह पौधा घर के बगीचे अथवा गमले में भी लगाया जा सकता है।

नियमित पूजन करें

तुलसी के पौधे का नियमित पूजन करना चाहिए। इससे मां लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही धन की कमी भी नहीं होती।

हर शाम दीपक लगाएं

तुलसी पूजन के साथ ही हर रोज शाम को तुलसी के पौधे को दीपक लगाना चाहिए। मान्‍यता है कि इससे हर मनोकामना पूरी होती है।

इन बातों का रखें ध्‍यान

तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। साथ ही इसके आस-पास साफ-सफाई रखना चाहिए। कभी भी इस पौधे को अपवित्र स्थिति में न छुएं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker