सोनू निगम ने आशा भोसले के पैर धोकर लिया आशीर्वाद, यूजर्स ने दिया यह रिएक्शन…

बॉलीवुड सिंगर्स का जिक्र हो और उसमें दिग्गज गायिका आशा भोसले का नाम शामिल न हो ऐसे कैसे हो सकता हैं। उन्होंने अपने गानों से न सिर्फ दुनियाभर में पहचान बनाई, बल्कि अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों पर राज भी किया है। आज भी लीजेंड आशा भोसले के गाने लोगों की जुबान पर सुनाई दे जाते हैं।

सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई सिंगर भी उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं। इस लिस्ट में सिंगर सोनू निगम का नाम भी शामिल है। अब हाल ही में उन्होंने आशा भोसले की बायोग्राफी बुक लॉन्च इवेंट के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

इंडस्ट्री से शामिल हुए कई सेलेब्स

हाल ही में मुंबई में आशा भोसले की बायोग्राफी बुक ‘स्वरस्वामिनी आशा’ का लॉन्च इवेंट रखा गया। इस इवेंट में पूनम ढिल्लों, जैकी श्रॉफ, सोनू निगम और सुरेश वडकर समेत इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। अब इसी इवेंट से सोनू निगम का भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पैर धोकर लिया आशा भोसले का आशीर्वाद

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू निगम ने सबसे पहले आशा भोसले के पैरों को चूमा और फिर उन्हें पानी से धोते हुए नजर आए। इसके बाद उन्होंने सिर झुका कर गायिका का आशीर्वाद भी लिया। उनका यह वीडियो कुछ यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है और कुछ ने इसे लेकर उन्हें ट्रोल कर दिया है। 

लोगों ने वीडियो पर दिया अपना रिएक्शन

लोगों ने अब सोनू निगम के इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह बहुत खूबसूरत है। यह पूरी तरह से भारतीय है। ऐसी ही चीजें हैं, जो हमें भारतीय होने पर गर्व महसूस कराती हैं। दूसरे ने लिखा कि दिल जीत लिया। वहीं, कुछ ने उन्हें नौटंकीबाज भी बताया। एक शख्स ने लिखा कि ये नेता बनने से कुछ कदम दूर है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker