चीन मेंजापानी महिला और उसके बच्चे समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला

चीन के शहर सूजौ में एक जापानी महिला और उसके बच्चे समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला किया गया है। चाकू मारने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। यह जानकारी मंगलवार को जापानी दूतावास के प्रवक्ता ने साझा की।

पूर्वी चीन में स्थित सूजौ शहर में एक जापानी स्कूल द्वारा संचालित स्कूल बस के स्टॉप पर व्यक्ति ने चाकू से हमला करके महिला और उसके बच्चे को घायल कर दिया है। बस में सवार एक चीनी महिला ने आरोपी को बस में चढ़ने से रोका तो उसने उस पर भी हमला कर दिया।

आरोपी के नाम का नहीं किया खुलासा

मां और बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि चीनी महिला हमले में गंभीर रूप से घायल हुई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि जांच जारी है। हालांकि हमले की वजह का पता नहीं चला है। उन्होंने आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया।

जापान ने नागरिकों से की सावधानी बरतने की अपील

इस बीच जापान ने चीन में रहने वाले अपने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी। दरअसल, चीन में चाकूबाजी की गई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी महीने एक चीनी व्यक्ति ने चार अमेरिकी विश्वविद्यालय के प्रशिक्षकों पर जिलिन शहर के एक सार्वजनिक पार्क में चाकू से हमला किया था। मई में दक्षिण-पश्चिमी चीन के एक अस्पताल में चाकूबाजी में दो लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 21 लोग घायल हुए थे।

Back to top button