IED की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, जवानों को नुकसान पहुंचाने लगाए थे बम

बीजापुर में एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट का मामला सामने आया है। नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस हादसे से महिला की दोनों पर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। साथ ही शरीर में भी चोटें आई हैं। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए यह करतूत अपनाया था। महिला की इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मामला उसूर थाना क्षेत्र के नड़पल्ली का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह बुजुर्ग महिला जंगल में टोरा बिनने पहुंची हुई थी। इस दौरान नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने प्लान की गई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से महिला के दोनों पर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। आईईडी की चपेट में आने वाली उसुर थाना क्षेत्र के नड़पल्ली निवासी बुजुर्ग महिला जोगी उम्र 55 साल बताया जा रहा है। हादसे से महिला की दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। 

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों के भीड़ लग गई। गांव के लोग जैसे तैसे कर इलाज के लिए उसूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां इलाज जारी रहा। महिला की बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां इलाज जा रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker