दिल्ली में प्रचंड गर्मी का प्रकोप, रात में 35.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान

राजधानी दिल्ली में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। अब दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी तापमान गर्मी के पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में अब तक की सबसे गर्म रात का नया रिकॉर्ड बना है।

राजधानी दिल्ली में मंगलवार की रात गर्मी का नया रिकॉर्ड बना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसने 3 जून 2010 के 34.7 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम न्यूनतम तापमान को तोड़ दिया। 

गर्मी की इस ऐतिहासिक लहर में राष्ट्रीय राजधानी में लगातार 37 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना हुआ है। इससे पहले, मंगलवार को न्यूनतम तापमान ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 33.8 दर्ज किया गया था।

आज कैसा रहेगा मौसम?

आज दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली झोंकेदार हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker