जानिए गाय को क्यों रोज खिलाई जाती है रोटी

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, साथ ही इसे पूजनीय भी माना गया है। गाय को रोटी खिलाने और गौ सेवा करने से पुण्‍यफलों की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि खाना बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए निकाली जाती है आप भी यदि गौ सेवा करते हैं और रोज गाय को रोटी खिलाते हैं, तो आपको कई शुभ फल मिलेंगे।

गौ सेवा से मिलते हैं ये फल

मां लक्ष्‍मी का मिलता है आशीर्वाद

गौमाता की सेवा करने और गाय को रोटी खिलाने से मां लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्‍त होती है। मान्‍यता है कि इससे व्‍यक्ति को धन की कमी नहीं होती और परिवार में भी सुख एवं शांति बनी रहती है। इसके साथ ही व्‍यक्ति को कई पुण्‍यफल भी मिलते हैं।

मिलती है सफलताएं

पहली रोटी गाय को खिलाने से देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और गौमाता प्रसन्न होती है। इससे परिवार के सदस्‍याें को सफलता मिलती है।

देवी देवता होते हैं प्रसन्न

गौमाता में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। गौसेवा करने और प्रतिदिन गाय को रोटभ्‍ खिलाने से देवता प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है। इससे परिवार में भी सुख-शांति बनी रहती है।

इन बातों का रखें ध्‍यान

गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाना भी शुभ माना गया है। इसके साथ ही यदि आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाई जाए तो इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker