08 जून 2024 राशिफल:- जानिए आज का अपना भाग्यफल…

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। किसी काम को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपको व्यापार में घाटा हो सकता है। पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो बिजनेस में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको अपने परिवार में कोई दुखद समाचार मिलेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ राशि:- आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। बढ़िया साझेदारी से आपको व्यापार में बढ़िया मुनाफा मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति पर आज आपको अधिकार मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

मिथुन राशि:- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किसी करीबी के व्यवहार से मन अशांत रह सकता है। बिजनेस में आज कोई बदलाव या महत्वपूर्ण काम करना होगा, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

कर्क राशि:- किसी खास काम से यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको अपने किसी करीबी के बारे में दुखद समाचार मिलेगा। आपका बिजनेस पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। कार्यस्थल बदलना आपके हित में नहीं रहेगा।

सिंह राशि:- आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य होंगे। आपके घर कोई खास मेहमान आएगा। आज आप कारोबार में आर्थिक बदलाव कर सकते हैं।

कन्या राशि:- आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको जीवन में नई राह मिल सकती है। आर्थिक संकट से गुजरना पड़ सकता है। आज कारोबार में कोई बड़ा बदलाव न करें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना अधिक है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

तुला राशि:- आज आप किसी खास काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। आप अपने परिवार में किसी को हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। दुर्घटनाएं घट सकती हैं। आज आपको व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपको छोड़ सकता है।

वृश्चिक राशि:- आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। आप जिस काम के बारे में सोच रहे हैं, वह किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से पूरा होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। नई कार्ययोजना पर काम होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि:- अगर आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सही जानकारी लेने के बाद ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें, अन्यथा नुकसान संभव है। आज कारोबार में किसी को पैसा उधार देना नुकसानदेह रहेगा। पत्नी से मतभेद हो सकता है। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता रहेगी। परिवार में खर्चे बढ़ सकते हैं।

मकर राशि:- आज आप अपनी सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। ब्लड प्रेशर आदि से आपको शारीरिक परेशानी हो सकती है। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। बच्चों की शिक्षा के लिए आज आप अपना स्थान बदल सकते हैं। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि:- आज किसी अनजान व्यक्ति की वजह से आप अपने पार्टनर पर झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस वजह से आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। दूसरे लोगों की बातों पर भरोसा न करें। अपने पार्टनर के प्रति दयालु रहें, नहीं तो आपका रिश्ता खराब हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि:- आज आप जो काम करना चाह रहे हैं, वह आज खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आप अपने पार्टनर और सहकर्मियों से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। आपको व्यापार में गिरावट महसूस होगी। स्वामित्व को लेकर परिवार में मतभेद हो सकते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker