छत्तीसगढ़ में पति ने चाकू से हमलाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने चाकू से अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इस विवाद में बीच बचाव करने आए ससुर पर भी जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी को घर वापस लेकर जाने आया था। लेकिन पत्नी अपने पति के साथ घर जाने के लिए राजी नही थी। जिस वजह से आवेश में आकर पति ने चाकू से पत्नी पर वार किया। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई है। वहीं आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। 

पति और पत्नी में विवाद के बाद पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि दल्ली राजहरा में रहने वाला साइमन मसीह सुबह ट्रेन से अपनी पत्नी को लेने उसके ससुराल पहुंचा हुआ था। जहां पत्नी से घर वापस जाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अचानक साइमन ने अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। चाकू के हमले से उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस विवाद के बीच बेटी की आवाज सुनकर उसका पिता शैमुएल वहां पहुंचा और बीच बचाव करने की कोशिश करने लगा। लेकिन पति ने अपने ससुर पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में ससुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 

वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल ससुर को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि साइमन मसीह और प्रेरणा दिल्ली राजहरा में रहा करते थे। दोनों का एक बच्चा भी है। साइमन इन दिनों कुछ भी काम नहीं करता था। वह रोजाना शराब के नशे में धुत रहता था। जिस वह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। जिससे परेशान होकर उसकी पत्नी अपने बच्चे को लेकर माहके में रहने के लिए आ गई। बताया जा रहा है कि वह साल भर से अपने मायके में ही रह रही थी। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश कर रही है। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker