03 जून 2024 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप खुद को बेकार के कामों में उलझा हुआ पाएंगे। आपकी सेहत खराब हो सकती है। आपको व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। संपत्ति से जुड़े विवाद सामने आएंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि:- आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी खास बात को लेकर आज आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आज व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें। पत्नी से मतभेद हो सकता है। भाई या भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि:- आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपकी सेहत ठीक रहेगी। व्यापार में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। आज आप कोई नया वाहन, मकान आदि खरीद सकते हैं।

कर्क राशि:- आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहेगा। किसी खास काम से आप शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में आपको जीत मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कोई भी बड़ा फैसला परिवार के हित में होगा।

सिंह राशि:- आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आपको अपने बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो रुकावटें आएंगी। परिवार में लोग आपका विरोध कर सकते हैं।

कन्या राशि:- आज आपका मन अशांत रहेगा। आपके मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा। परिवार में आपके किसी करीबी की तबीयत खराब हो सकती है। आपको व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। आप अपने किसी करीबी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आपके विरुद्ध रहेगा

तुला राशि:- आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे आपको खुशी मिलेगी। कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आप कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने की प्लानिंग बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि:- आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। जिस काम के बारे में आप काफी समय से सोच रहे हैं, वह किसी खास व्यक्ति के माध्यम से पूरा हो जाएगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। नई कार्ययोजना बनेगी। परिवार में प्रियजनों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि:- आज आप किसी बेकार की उलझन में फंस सकते हैं। आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार में बाधा आएगी। किसी अनजान व्यक्ति को बड़ी रकम उधार न दें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

मकर राशि:- आज आपका मन अशांत रहेगा। आज आपको अपने किसी प्रिय व्यक्ति से दुखद समाचार मिलेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। लंबी यात्रा आदि करने से बचें। आज व्यवसाय में बड़ा जोखिम न लें। आज अपना कार्य क्षेत्र बदलने से आपको कोई लाभ नहीं होगा। परिवार के साथ मतभेद बढ़ेगा।

कुंभ राशि:- आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में किसी खास व्यक्ति के जरिए आपको कोई बड़ी डील या बड़ी नौकरी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

मीन राशि:- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में दिखाई देगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार में आपको भारी मुनाफा होगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker