ताइवान की समुद्री सीमा में घुसे 46 चीनी सैन्य विमान, ड्रैगन ने अमेरिका को भी दी चेतावनी

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 46 चीनी सैन्य विमान शुक्रवार को ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा पार कर गये। चीन ने यह हरकत द्वीप के चारों ओर ‘दंड’ अभ्यास के दौरान की।

चीन ने ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के बयान के जवाब में शुक्रवार को ‘दंड’ अभ्यास के दूसरे दिन का आयोजन किया।

वहीं, लोकतांत्रिक रूप से शासित द्वीप के कुछ निवासियों ने रॉयटर्स को बताया कि वे बीजिंग के दबाव के बावजूद अपना जीवन सामान्य तरीके से जीना जारी रखेंगे।

आम नागरिकों में चीन का डर नहीं

ताइवानी मीडिया के अनुसार, चीन ने ताइवान के पूर्वी जलक्षेत्र में नकली मिसाइल हमले किए और लाइव मिसाइलों के साथ लड़ाकू विमान भेजे। बीजिंग ने यह ड्र‍िल ताइवान के प्रमुख क्षेत्रों पर सत्ता नियंत्रण और कब्‍जा करने की अपनी क्षमता का परीक्षण किया, लेकिन 23 मिलियन लोगों के द्वीप पर सामान्‍य रूप से जीवन जारी है

ताइवानियों के पास चिंता का कोई प्रत्यक्ष संकेत नहीं है, दशकों तक चीनी खतरों के साथ जीने की आदत हो गई है। एक ताइवानी नागरिक ने कहा कि चीन के सैन्य अभ्यास वास्तव में हमारे दैनिक जीवन को प्रभावित नहीं करते हैं। हमें अभी भी पैसा कमाने के लिए काम करना है।

चीन ने अमेरिका को चेताया

एक अनाम अमेरिकी अधिकारी द्वारा बीजिंग से क्रॉस-स्ट्रेट स्थिति पर संयम बरतने का आग्रह करने के बाद चीन ने शुक्रवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि ताइवान की स्वतंत्रता की दिशा में प्रयास एक ‘डेड एंड’ है और इसका केवल उल्टा असर पड़ेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने शुक्रवार को एक नियमित मीडिया ब्रीफिंग में कहा,

जो लोग ‘ताइवान की स्वतंत्रता’ में शामिल हैं, उनके लिए एक डेड एंड होगा और ताइवान की स्वतंत्रता के लिए समर्थन करने का उल्टा असर ही होगा।

बीजिंग ताइवान को अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है और उसने इस पर नियंत्रण करने के लिए बल प्रयोग की धमकी दी है। वेनबिन ने दोहराया कि ताइवान की स्वतंत्रता के प्रयास विफल होने के लिए अभिशप्त हैं।

इसके अलावा ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास और अमेरिकी आधिकारिक टिप्पणियों के बारे में एक सवाल के जवाब में वांग वेनबिन ने कहा कि ‘ताइवान चीन का ताइवान है’ और इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की टिप्पणी करना अमेरिका का काम नहीं है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker