गुरु-शुक्र की चाल का धमाल, 22 दिन में इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

शुक्र और गुरु की युति ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बेहद खास मानी जाती है। कुछ ही दिनों पहले शुक्र ने वृषभ राशि में गोचर किया था, जिससे गुरु और शुक्र की युति बनी हुई है। अब शुक्र का अगला गोचर जून के महीने में होगा। ऐसे में धन, वैभव के कारक और देव गुरु की युति कुछ राशियों की किमस्त चमका सकती है। आइए जानते हैं आने वाले 22 दिनों तक किन राशियों के भाग्य का पिटारा शुक्र-गुरु खोलने वाले हैं-     

कर्क राशि

गुरु और शुक्र की युति कर्क राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकती है। करियर में नए मुकाम हासिल करने के कई मौके मिल सकते हैं। रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। हेल्थ दुरुस्त रहने वाली है। वहीं, सिंगल लोगों की लाइफ में किसी में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए वृषभ राशि में बनी शुक्र-गुरु की युति बेहद ही लाभकारी साबित हो सकती है। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से आपकी इंकम बढ़ाने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार की दृष्टि से भी यह गोचर शुभ माना जा रहा है।

मेष राशि

गुरु-शुक्र की युति के निर्माण से मेष राशि वालों को काफी फायदा हो सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यापार में आपको मुनाफा होगा। धन आगमन के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर आपको पकड़ बनानी होगी। मन खुश रहेगा। सेहत भी दुरुस्त रहेगी। वहीं, संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker