मालीवाल मामले में सोनी मिश्रा का जिक्र कर भाजपा ने दागे 10 सवाल, देंखे वीडियो…

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित बदसलूकी के मामले में राष्ट्रीय राजधानी में सियासत गर्म है। भाजपा हमलावर है और सीधे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल कर रही है। भाजपा नेताओं ने इस घटना की जांच की मांग करते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के समीप प्रदर्शन किया। भाजपा ने इस मामले पर एक प्रेस कांफ्रेंस भी की और केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाए। भाजपा ने पूछा कि क्या स्वाति मालीवाल सुरक्षित हैं?

किसके कहने पर विभव कुमार ने की मारपीट?

भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा- सीएम आवास पर 13 मई को हुई घटना के पीछे का सच अरविंद केजरीवा?ल को देश की जनता को बताना चाहिए। पिछले 48 घंटे से देश की महिलाएं पूछ रही हैं कि अरविंद केजरीवाल अब तक चुप क्यों हैं? उन्होंने विभव कुमार के खिलाफ क्या कार्रवाई की? क्या विभव कुमार ने अरविंद केजरीवाल के कहने पर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की? क्या स्वाति मालीवाल सुरक्षित हैं? इस मसले पर इंडी एलायंस चुप क्यों है?

सोनी मिश्रा का जिक्र कर केजरीवाल को घेरा

शाजिया इल्मी ने सवाल पूछा क्या शाजिया इल्मी को धमकी दी जा रही है। अभी तक पुलिस में इस घटना को लेकर कोई एफआईआर क्यों नहीं दर्ज कराई गई है? क्या इस मामले में केजरीवाल को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए? इसके साथ ही शाजिया इल्मी ने सोनी मिश्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सोनी मिश्रा ने अपने साथ हुई बदसलूकी को लेकर भी केजरीवाल से गुहार लगाई थी। यह बदसलूकी नरेला के तत्कालीन एमएलए शरत चौहान कर रहे थे। जब इस घटना को लेकर रोते हुए केजरीवाल के पास पहुंची थी तब केजरीवाल ने कहा था कि कंप्रोमाइज कर लो। 

क्या स्वाति मालीवाल पर भी कंप्रोमाइज करने का दबाव

शाजिया ने दावा किया कि ?इसके बाद सोनी मिश्रा आत्महत्या करने पर मजबूर हुईं। क्या स्वाति मालीवाल पर भी कंप्रोमाइज करने को लेकर किसी तरह का दबाव डाला जा रहा है। आज इस मामले पर इंडी गठबंधन चुप क्यों है। इस मामले को लेकर जब मल्लिकार्जुन खरगे से सवाल किया जाता है तो वे कन्नी काट लेते हैं। लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे लगाने वाली प्रियंका वाड्रा इस मामले पर चुप क्यों हैं। इस मामले पर सोनिया गांधी, ममता बनर्जी चुप क्यों हैं। आतिशी मर्लेना क्यों चुप हैं?

उस दिन हुआ क्या था?

शाजिया इल्मी ने पूछा कि क्या इंडिया ब्लॉक के नेता केजरीवाल से इस मसले पर सवाल पूछेंगे। साथियों निर्भया आंदोलन से हम सभी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लड़ाइयां लड़ी हैं। हम सबने इस मुद्दे पर लाठियां खाई हैं। आंसू गैस झेले हैं। आज सीएम के आवास पर मारपीट हो रही है और कोई साफ सुथरा जवाब नहीं मिल पा रहा है। आज यह पता नहीं चल पा रहा है कि 13 मई के दिन सीएम आवास पर हुआ क्या था। ऐसा क्या हुआ जिसने स्वाति मालीवाल को दो पीसीआर कॉल करने और पुलिस थाने जाने पर मजबूर किया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker