दिल्ली: ITO में सीआर बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की 21 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

आईटीओ में आयकर सीआर बिल्डिंग में मंगलवार को आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने में जुटी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग पुराने पुलिस मुख्यालय के सामने स्थित इमारत में लगी है। अग्निशमक विभाग ने बताया कि दोपहर 3:07 बजे इनकम टैक्स सीआर बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। सूचना के बाद तुरंत मौके पर दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर भेजीं।

आगे की जांच और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मामले के बारे में स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया है। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो के अनुसार, इमारत में रहने वालों ने आग से बचने के लिए खिड़की के किनारे शरण ली।

Back to top button