आखिरी सांस गिनते हुए पत्नी ने पति की करतूतों का किया खुलासा, बेटे को जलाकर उतारा मौत के घाट

आखिरी सांस गिनते हुए पत्नी ने पति की करतूतों की ऐसी गवाही दी कि उसकी हैवानियत कोर्ट के सामने आ गई। गोंदिया सत्र न्यायालय ने  पति को पत्नी आरती, चार साल के बेटे जय और लकवाग्रस्त ससुर देवानंद की हत्या का दोषी ठहराया है। आरती ने बताया कि उसके पति किशोर शिंदे ने उसके पिता की झोपड़ी को आग लगा दी थी। उसकी इसमें आरती बुरी तरह झुलस गई। आरती के चार साल के बेटे और पिता की भी जलकर मौत हो गई। 

अडिशनल सेशन जज एनबी लावते 9 मई को इस मामले में सजा सुनाएंगे। जानकारी के मुताबिक किशोर को पत्नी आरती के चरित्र पर शक रहता था। वह अकसर आरती को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया करता था। वह आरती को घर छोड़ने के लिए कहता रहता था। घटना से एक दिन पहले किशोर अपनी ससुराल पहुंचा और आरती को घर लौटने को कहने लगा। उसने कहा कि अगर वह घर नहीं लौटी तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 

15 फरवरी को किशोर ने आरती के पिता के घर में आग लगा दी। आरती के पिता सो रहे थे। वह बुरी तरह जल गए। मौके पर ही आरती के पिता और बेटे ने दम तोड़ दिया। वहीं आरती ने 8 दिन बाद नागपुर के अस्पताल में आखिरी सांस ली। इस मामले में 19 गवाहों के बयान लिए गए। इसमें एक प्रत्यक्षदर्शी और 6 साल की बेटी भी शामिल थी। बता दें कि घटना के वक्त बेटी किसी रिश्तेदार के घर गई थी इसलिए उसकी जान बच गई। उसने पिता की क्रूरता की कहानी कोर्ट के सामने बयां की। 

वकील ने कोर्ट में बताया कि एक बार किशोर ने पत्नी आरती को अपनी मोटरसाइकल के पीछे बांधकर पूरे गांव में घुमाया था। उन्होंने कहा कि कोर्ट इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर माने और इतनी क्रूरता के लिए किशोर को मौत की सजा सुनाए।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker