उत्तराखंड के सितारगंज में दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव का आरोप

उत्तराखंड के सितारगंज की एक लड़की ने रेप और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। लड़की ने बताया कि एक मुस्लिम युवक खुद को हिंदू बताकर उसके साथ रिलेशनशिप में आया था। बाद में उसका असली चेहरा सामने आया। लड़की ने सिर्फ आरोपी युवक पर नहीं बल्कि उसके परिवार के अन्य लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अफजाल बना राहुल

लड़की ने बताया कि चार साल पहले जब वह नाबालिग थी तब वार्ड 2 निवासी अफजाल ने खुद को राहुल बताकर उसे प्रपोज किया। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आए। कुछ ही समय बाद उसने लड़की के साथ रेप किया। युवती का आरोप है कि 27 नवंबर 2023 को अफजाल ने फोन करके उसे अपने घर बुलाया। तब उसे पता चला कि वह राहुल नहीं अफजाल है।

लव, रेप और धोखा…

लड़की ने अफजाल और उसके परिवार पर खुद को बंधक बनाने का भी आरोप लगाया है। युवती ने आरोप लगाया कि अफजाल ने अपने भाई इकरार अहमद के साथ मिलकर उसे कमरे में बंद कर निकाह कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने अफजाल अहमद, भाई इकरार अहमद, पिता अबरार अहमद व अफजाल की मां के खिलाफ पॉक्सो, उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। सरकड़ा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी जानिए: मधुमक्खियों के हमले में युवक की जान गई

बाइक से चैती घूमने जा रहे युवक पर बुधवार की सुबह मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर लोगों ने मक्खियों से युवक को छुड़ाया और भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बुधवार सुबह मोहल्ला कटरामालियान निवासी 35 वर्षीय रोहित प्रजापति पुत्र नन्हें प्रजापति बाइक से चैती घूमने जा रहा था। इस बीच टीले वाली सड़क पर मधुमक्खियों के झुंड ने रोहित पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने धुआं कर और कंबल ओढ़ाकर बामुश्किल उसे मक्खियों से मुक्त कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।   

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker