01 मई 2024 का राशिफल:- जानिए आज क्का अपना भाग्यफल…

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा आप मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। व्यापार में बड़े सहकारी सौदों के लिए माहौल अच्छा रहेगा। आप कोई शुभ कार्य या धार्मिक यात्रा करने के लिए प्रलोभित हो सकते हैं।

वृषभ राशि:- आज आप किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ कोई पुराना विवाद आज सुलझ जाएगा। आज आपका मूड अच्छा रहेगा। आप आभूषण या कुछ किमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। आज आपके बच्चों और पत्नी के लिए एक उपहार जरूर लें।

मिथुन राशि:- आज आपको अपने खान-पान पर गंभीरता से नियंत्रण रखने की जरूरत है। कामकाज में बदलाव के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पत्नी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आपसी मतभेद दूर होंगे।

कर्क राशि:- आज आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपके सहकर्मी से सावधान रहें। अपनी पत्नी और बच्चों के लिए कार या घर खरीद सकते हैं। किसी खास योजना पर काम कर सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि:- आज आप मौसम की वजह से अपनी सेहत में गिरावट महसूस कर सकते हैं। आज आप अपने कारोबार में बड़े बदलाव करने पर विचार कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि:- आज आप अपने परिवार के लिए कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीतिक क्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। व्यापार में आपको काफी आर्थिक मदद मिलेगी। अपनी कार्य स्थिति को मजबूत करें। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

तुला राशि:- आज आप कुछ पारिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे। बेचैनी महसूस करेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बाहर खाना न खाएं। कोई बड़ी डील करते समय सोच-विचार कर लें। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक राशि:- आज आप अपने सहकर्मियों के साथ यात्रा कर सकते हैं। कोई खास काम पूरा होगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। आपको खुशी महसूस होगी। गृह कार्य के लिए शुभ अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि:- आज आप परिवार में कोई बड़ा काम करने की योजना बना सकते हैं। परिवार में मतभेद दूर होंगे। आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं। कोई प्राॅपर्टी खरीद सकते हैं। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी।

मकर राशि:- आज का दिन कोई अच्छी खबर लेकर आएगा। यदि आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है, तो आज आपको सफल परिणाम मिलेंगे। मित्रों और परिवार से बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी। व्यापारी कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। यात्रा की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवार में विवाद सुलझेंगे। आपका मान-सम्मान, आपका रुतबा बढ़ेगा। भारी निवेश के साथ व्यापार सफल रहेगा। काम में बदलाव से लाभ प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन राशि:- आज बिजनेस में कोई बड़ा सौदा करने से आपको बड़ा लाभ होगा। किसी खास व्यक्ति के संपर्क से आपको काफी फायदा होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker