अगर गिफ्ट में मिलें चांदी की ये चीजें, तो चमक उठेगा आपका भाग्य

वैदिक ज्योतिष में चांदी को महत्वपूर्ण माना गया है। इस धातु का संबंध ग्रहों और राशियों से जुड़ा है। चांदी चंद्र और शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। चांदी को सौंदर्य, सफलता, शांति और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसे धारण करने से ग्रह दोष से छूटकारा मिलता है। साथ ही मानसिक शांति मिलती है। चांदी धारण करने से जातक रोग मुक्त हो सकता है। कई बार उपहार में चांदी की चीजें मिलती है। चांदी के कुछ गिफ्ट यदि मिल जाएं तो व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है। आइए इस बरे में ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

चांदी का सिक्का

यदि आपको गिफ्ट में चांदी का सिक्का मिलता है, तो इसका मतलब है कि आपके ऊपर देवी लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। चांदी का सिक्का समृद्धि का संकेत है। अगर उपहार में सिल्वर कॉइन मिले तो पूजा घर में रखकर पूजा करें।

चांदी के भगवान गणेश

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। अगर किसी को गिफ्ट में चांदी के भगवन गणेश की मूर्ति मिलती है, तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को जल्द सफलता मिलेगी। समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

चांदी का ब्रेसलेट

ब्रेसलेट को सौंदर्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। उपहार में चांदी का ब्रेसलेट मिले तो जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। सौभाग्य के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker