22 अप्रैल 2024 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि:- आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने परिवार को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कोई पुराना पारिवारिक विवाद सामने आएगा। मानसिक परेशानी का शिकार हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ राशि:- आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आज आप किसी प्रकार की खरीदारी कर सकते हैं। सुखद समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। कोर्ट से जुड़ा कोई मामला सुलझ जाएगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप कुछ नए काम शुरू कर सकते हैं। मांगलिक कार्य हो सकते हैं। किसी नए मेहमान का आगमन होगा।

कर्क राशि:- आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। किसी खास व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है। परिवार को कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। छात्रों के लिए समय अच्छा है।

सिंह राशि:- आज आप शारीरिक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधान रहें। किसी खास मित्र के आगमन से अच्छा समय बिताएंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

कन्या राशि:- आज वाहन सावधानी से चलाएं। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय भावुकता में या जल्दबाजी में न लें। आज किसी व्यक्ति को बड़ी रकम देने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

तुला राशि:- आज कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कारोबार में गिरावट महसूस होगी। कुछ अप्रिय बातें भी हो सकती हैं। परिवार में अशांति आएगी। रिश्तेदारों के आगमन से कोई विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशि:- आज काफी भागदौड़ के कारण आप अस्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी की साथ संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है।

धनु राशि:- आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। किसी बात को लेकर आप परेशान रहेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मकर राशि:- किसी खास व्यक्ति की तबीयत खराब होने से परेशान हो सकते हैं आप। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ संबंध खराब हो सकता हैं। पत्नी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। अच्छा समय बिताएंगे।

कुंभ राशि:- आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। किसी की बात का आपको काफी बुरा लग सकता है। मानसिक शांति प्राप्त होगी। आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। कोई खास इच्छा पूरी होगी।

मीन राशि:- आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। आय के नए स्रोत बनेंगे। किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker