बिहार: मधुबनी में छठ घाट पर आपसी विवाद में युवक को मारी गोली

थाने से थोड़ी दूर तिवारी पोखरा पर छठ पूजा के दौरान आपसी विवाद में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल की पहचान फुलपरास नगर पंचायत के वार्ड छह निवासी नागेश्वर कामत के पुत्र श्याम कामत (35) के रूप में हुई। उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भेजा गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दरभंगा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, तिवारी पोखरा पर घायल युवक की पत्नी सहित मोहल्ले की करीब ढाई दर्जन व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची थीं। इसी दौरान श्याम का कुछ लोगों से विवाद हो गया।

पुलिस ने घायल युवक का बयान लिया

आरोपितों ने पहले उसकी लाठी डंडे से पिटाई की। इसके बाद गोली मारकर घायल कर दिया। गोली श्याम की जांघ में लगी है। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने घायल युवक का बयान लिया है।

स्वजन ने चार-पांच आरोपितों के नाम बताए हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि आपसी विवाद में मारपीट हुई है। एक गोली लगी है, लेकिन खतरे से बाहर है। स्वजन ने कुछ नाम बताए हैं। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker