PDM गठबंधन के सात प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, देंखे लिस्ट…

अपना दल (कमेरावादी) की नेता व विधायक पल्लवी पटेल ने पीडीएम गठबंधन के सात प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। बता दें कि पल्‍लवी पटेल अब पीडीएम (पिछड़ा, दलित, मुस्‍ल‍िम) के जरिए लोकसभा में सपा प्रत्‍याशियों को हराने का ठानी हैं।

लोकसभा – क्षेत्र

बरेली- श्री सुभाष पटेल

हाथरस- डॉ. जयवीर सिंह धनगर

फिरोजाबाद- एड. प्रेमदत्त बघेल

रायबरेली- हाफिज मोहम्मद मोबीन

फतेहपुर- श्री राम किशन पाल

भदोही- श्री प्रेमचंद बिन्द

चंदौली- श्री जवाहर बिन्द

बता दें कि सपा पार्टी के पीडीए के मुकाबले पल्‍लवी ने नई योजना पर काम किया। उन्‍होंने पिछड़ा, दलित और मुस्‍लिम नेताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश की। इस दौरान उन्‍होंनेअसदुद्दीन ओवैसी से हाथ मिला लिया। 

इससे पहले राज्‍यसभा चुनाव में प्रत्‍याशियों के चयन को लेकर सपा और अपना दल कमेरावादी की पल्‍लवी के बीच विवाद हो गया था। सपा ने जया बच्‍चन, रामजीलाला सुमन और आलोक रंजन को प्रत्‍याशी बनाया था। इसी बात को लेकर पल्‍लवी नाराज चल रही थीं।

Back to top button