दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच में घुसा शख्स, महिला यात्रियों के विरोध करने पर कही यह बात, देंखे वीडियो…

हाल के दिनों में दिल्ली मेट्रो में मारपीट, रील बनाने से लेकर कई तरह के आपत्तिजनक वीडियो सामने आए हैं। जिसमें कायदे कानून तार-तार होते दिखते हैं। इसी क्रम में अब मेट्रो के महिला कोच में एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है, जो शराब के नशे में मेट्रो के महिला कोच में चढ़ गया।

मेट्रो में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

इसका महिला यात्रियों द्वारा विरोध करने पर वह महिला यात्रियों को ही ठीक से बोलने की बात कह रहा है। हाल ही में ऐसा एक और वीडियो सामने आया था। जिसमें मेट्रो के महिला कोच में बड़ी संख्या में एक खास समुदाय के पुरुष यात्री जबरन प्रवेश कर गए थे। यह वीडियो कुछ माह पुराना है, लेकिन ऐसे मामलों से मेट्रो में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

गैर कानूनी है महिला कोच में पुरुषों की एंट्री

मेट्रो में पहला कोच महिला यात्रियों के लिए आरक्षित होता है। यह मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म पर भी लिखा होता है। इसके अलावा मेट्रो में भी उद्घोषणा की जाती है। फिर भी कई यात्री महिला कोच में प्रवेश करने से बाज नहीं आते। खास तौर पर रात के वक्त महिला कोच में सवार करते पुरुष यात्री अधिक देखे जाते हैं। महिला कोच में पुरुष यात्रियों का प्रवेश गैर कानूनी है। ऐसे मामलों में जुर्माने का भी प्रविधान है।

नशे में धुत नजर आ रहा शख्स

नए वायरल वीडियो में महिला कोच में सवाल नशे में धुत व्यक्ति को महिला यात्री जनरल कोच में जाने के लिए कहती हैं। एक महिला यात्री वीडियो में यह कहती सुनाई दे रही है कि उसने पांच बार उसे महिला कोच से जाने के लिए कहा। महिला यात्रियों के विरोध करने पर वह मेट्रो के सीट से खड़ा होता है और महिला कोच से जाने से पहले महिला यात्रियों से कहता है कि ठीक से बात करें।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि फ्लाईंग स्क्वाड टीम समस-समय पर सभी कारिडोर की मेट्रो में औचक निरीक्षण करती है। इस दौरान महिला कोच में पुरुष यात्रियों के सफर करते पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाता है। वायरल वीडियो के संदर्भ में उसे देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker