अप्रैल माह में 4 ग्रहों का गोचर, इन चार राशि को मिलेगा लक्ष्मी नारायण योग का लाभ

अप्रैल माह में सूर्य देव के साथ-साथ कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। इन ग्रहों के गोचर से लक्ष्मी नारायण योग भी निर्मित होगा, जिसका प्रभाव 4 राशियों के लिए शुभ होगा। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, अप्रैल माह में लक्ष्मी नारायण योग के साथ ही बुधादित्य राजयोग भी निर्मित होगा, जिसका परिणाम 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा।

अप्रैल माह में इन ग्रहों का गोचर

  • 2 अप्रैल को बुध देव मेष राशि में होंगे वक्री

9 अप्रैल को बुध देव का मीन राशि में गोचर 19 अप्रैल को बुध देव का मीन राशि में उदय 13 अप्रैल को सूर्य का मेष राशि में गोचर

24 अप्रैल को शुक्र देव का मेष राशि में गोचर

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को लक्ष्मी नारायण योग का खूब लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। मनोरंजन में समय बीत सकता है। करियर में मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। रूके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध देव शुक्र के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग बनाएंगे। इससे धन लाभ हो सकता है। करियर में लाभ होगा। व्यापारियों का अच्छा मुनाफा हो सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। शुभ कार्य हो सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों को सूर्य और गुरु की युति का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। पितृ पक्ष से लाभ प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक संबंध तय हो सकते हैं। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker